अंबिकापुर। बलरामपुर जिला के कुसमी से अंबिकापुर आ रहे नाबालिगों ने रुपये की कमी आड़े आने पर चोरी करने की नियत से शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पटेलपारा में स्थित एक सूने मकान का दरवाजा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इसमें वे सफल हो पाते, इसके पहले घर स्वामी पहुंच गया। इन्हें देखकर दोनों भागने का प्रयास किए, लेकिन एक नाबालिग पकड़ में आ गया, जो कुसमी का रहने वाला है। मौके से भागे दूसरे बालक को आसपास के लोगों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
ग्राम पटेलपारा शंकरगढ़ निवासी सुखनंदन किसान पिता रूपन नगेशिया 63 वर्ष ने पुलिस को बताया कि विगत 5 दिनों से वह घर में ताला लगाकर सपरिवार शंकरगढ़ से बाहर गया था। 3 नवम्बर को दोपहर के समय अपने घर वापस आया और ताला खोलने लगा तो घर के पीछे से दरवाजा तोड़ने जैसा आवाज आया। इसके बाद वह अपनी पत्नि और पुत्र के साथ घर के पीछे पहुंचा तो दो लड़के घर के पीछे के दरवाजा को तोड़ रहे थे, जो उन्हें देखकर भागने लगे। इनमें से एक लड़के को वे पकड़ लिए, जबकि दूसरा लड़का भागने में कामयाब हो गया, जिसे बाद में आसपास के लोगों के सहयोग से पकड़ने में वे सफल हो गए। दोनों लड़के दरवाजा का एक भाग तोड़ चुके थे। पूछताछ में जरहाटोंगरी कुसमी निवासी नाबालिग ने बताया दोनों अंबिकापुर से कुसमी जा रहे थे। पैसे की कमी को दूर करने के लिए वे घर में लगे ताला को देखकर चोरी करने के लिए हंसिया एवं छड़ से दरवाजा को तोड़ना बताए। घर स्वामी ने दोनों बालकों को शंकरगढ़ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love