अंबिकापुर। बाइकों की टक्कर में घायल महिला की अस्पतालों का चक्कर काटते और उपचार कराते मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम शिवपुर देवरी की मानमति रवि पति रामचन्द्र रवि 37 वर्ष, 28 नवम्बर को अपने पति के साथ दोपहिया में सवार होकर ग्राम चंगोरी मेहमानी में गई थी। वापस लौटते समय पति-पत्नी को एक अन्य बाइक सवार ठोकर मार दिया था, जिसमें दोनों जख्मी हो गए थे। घायलों को बरियों स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, यहां से रेफर करने के बाद स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। स्थिति गंभीर देखकर स्वजन उसे होलीक्रॉस अस्पताल सहित एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां से रेफर करने पर रायपुर लेकर पहुंचे। महिला की स्थिति में सुधार नहीं होने पर पुन: 31 अक्टूबर को वापस अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां उपचार के बीच बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।  

Spread the love