अंबिकापुर। दोपहिया वाहन चोरी के दो मामलों में गांधीनगर थाना पुलिस ने 3 खरीददार सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके इनसे 4 मोटरसायकल बरामद किया है। आरोपी राहुल विश्वकर्मा दोनों प्रकरणों का आरोपी है, जो पूर्व में भी कई चोरी के मामलों में चालान किया जा चुका है। आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है।
जानकारी के मुताबिक डिहल राम टेकाम निवासी अमड़ी पारा चौकी बरियों ने थाना गांधीनगर में एक अक्टूबर को कपड़ा लेते समय विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग से मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 सीएम 8418 दिनदहाड़े चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे मामले में नीतु सिदार निवासी तुर्रापानी शिव मंदिर के पास ने थाने में 22 अक्टूबर की रात एक्टिवा स्कुटी कमांक सीजी 15 ईई 7425 को घर के सामने आंगन से चोरी करके ले जाने की जानकारी दी थी। दोनों मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपियों की पतासाजी शुरू की और मुखबिर की सूचना पर राहुल विश्वकर्मा पिता शांतिलाल विश्वकर्मा 30 वर्ष निवासी बरझापुरा, थाना जावर जिला सिहोर मध्य प्रदेश, हाल मुकाम मठपारा थाना मणीपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथी दिलभदर यादव के साथ मिलकर विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग से मोटरसायकल चोरी करके धर्मेन्द्र यादव उर्फ विक्कू, राजकुमार बड़ा एवं निरंजन मण्डल को बिक्री करना बताया। पुलिस ने दिलभदर यादव पिता देवसाय यादव 40 साल निवासी सुंदरपुर थाना मणीपुर, धर्मेन्द्र यादव उर्फ विक्कू यादव पिता स्व. लवराम यादव 24 साल निवासी सत्तीपारा अंबिकापुर, राजकुमार बड़ा पिता दल्लु राम 35 साल निवासी गोपालपुर थाना राजपुर व निरंजन मंडल पिता महादेव मंडल 55 साल निवासी ग्राम डिगमा थाना गांधीनगर को हिरासत में लिया तो सभी अपराध में संलिप्त पाए गए। आरोपी राहुल विश्वकर्मा दोपहिया वाहन चोरी के अन्य मामले में कड़ाई से पूछताछ करने पर मिशन अस्पताल के पास से, सुरजपुर कलेक्टर ऑफिस के पास से, तुर्रापानी शिवमंदिर के पास से स्कूटी चोरी करना बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 मोटरसायकल बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर, उप निरीक्षक नवल दुबे, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, बंधुराम सारथी, विकास सिन्हा, आरक्षक घनश्याम देवांगन, रमन मंडल, कुंदन पाण्डेय, राहुल सिंह, मनीष सिंह, अशोक यादव, अमन पुरी, उमाशंकर साहू सक्रिय रहे।      

Spread the love