कार के अंदर शराब की बोतल और चखना मिला

लखनपुर। नगर के नेशनल हाईवे 130 में दोपहर के समय सोमवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित एक्सयूवी कार  फेब्रिकेशन दुकान में जा घुसी। एक्सयूवी कार के अंदर से शराब की बोतल और चखना पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने चालक को कब्जे में लेकर कार को जप्त कर लिया है। घटना के दौरान दुकान में काम करने वाले कर्मचारी बाल-बाल बच गए और बड़ी दुर्घटना टल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक 3 नवंबर, सोमवार को दोपहर 3 बजे रायपुर से अंबिकापुर आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार का चालक मवेशी को बचाते नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित तेज रफ्तार कार लखनपुर शहर के जेएस फेब्रिकेशन दुकान में जा घुसी। दुकान के बाहर का चैनल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय दुकान के कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे, जिस कारण वे बाल बाल बच गए। सूचना के बाद लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक सहित एक्ससीवी कार को जप्तकर लखनपुर थाने ले गई। दुर्घटनाकारित कार के अंदर शराब की बोतलें चखना भी पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कार चालक और अंदर बैठे लोग शराब के नशे में धुत थे। घटना में दुकान संचालक को लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई है।    

Spread the love