अंबिकापुर। पुलिस जवानों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने हेतु सरगुजा रेंज में  ‘स्मार्ट-कॉप फिट-काप  2.0Ó  का 3 नवम्बर को ग्राम केपी के सीआरपीएफ कैंप में शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पुलिस बल में फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देना है, ताकि पुलिस कर्मी तनावमुक्त रहकर बेहतर तरीके से जनसेवा कर सकें। एक माह के लंबे प्रशिक्षण कार्यक्रम में जवानों को व्यायाम, योग, ध्यान, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवनशैली सुधार जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। फिटनेस विशेषज्ञों व चिकित्सकों की निगरानी में पुलिस कर्मियों का फिटनेस असेसमेंट, बीएमआई मूल्यांकन और व्यक्तिगत सुधार योजना भी तैयार की जाएगी।
एक फिट पुलिस बल ही वास्तव में स्मार्ट पुलिस बल बन सकता है। इस माध्यम से कोशिश है कि हर पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित रहे। फिटनेस केवल शरीर नहीं, बल्कि सोच और कार्यशैली की ताजगी भी है। ‘स्मार्ट-कॉप फिट-कॉप 2.0Ó कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक जिले में साप्ताहिक फिटनेस रिपोर्टिंग, हेल्थ चेकअप, मोटिवेशनल सेशन आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में रेंज के कुल 53 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को शामिल किया गया है।  

Spread the love