0  ग्रामीणों में कौतूहल, जन्म के कुछ देर बाद हुई मौत

सूरजपुर। एक बकरी ने आठ पैर, तीन कान और दो कमर वाले  बच्चे को जन्म दिया। बकरी के इस विचित्र बच्चे के जन्म की खबर गांव में फैल गई औऱ  बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे देखने ग्रामीण के घर पहुंचने लगे। ग्रामीणों में इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी छिड़ गई थी और सबका अपना अपना तर्क था।  हालांकि जन्म के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि जिले के चांदनी बिहरपुर क्षेत्र के कोल्हूआ आश्रित ग्राम बोकराटोला के किसान रामकेश साहू के घर की बकरी ने आज सुबह एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक बच्चा तो सामान्य रूप से स्वस्थ है, जबकि दूसरा बच्चा आठ पैर, तीन कान और दो कमर के साथ पैदा हुआ। इस बात की खबर समूचे गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण बकरी के बच्चे को देखने के लिए कोतुहलवश बड़ी संख्या में ग्रामीण रामकेश के घर पहुंचने लगे। बताया गया है कि  बकरी का पहला बच्चा पूरी तरह से सामान्य और स्वस्थ्य है, उसके चार पैर सुरक्षित हैं। वहीं दूसरा बच्चा असामान्य रूप से विकसित हुआ था और जन्म के कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। लोग इस विचित्र बच्चे को देखने पहुंचने लगे और मोबाइल में तस्वीरें खींचते नजर आए।

यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।पशु चिकित्सकों के मुताबिक यह मामला जैविक विकृति का है, जो भ्रूण के असामान्य विकास के कारण होता है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामले बहुत ही दुर्लभ होते हैं और कभी-कभी जुड़वां भ्रूण के एक साथ विकसित न हो पाने से इस तरह की शारीरिक संरचना बन जाती है।

Spread the love