अंबिकापुर। चोरी के संदेह पर मारपीट और पंचायत में जुर्माना के साथ समझाइश देकर छोड़े गए किशोर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मारपीट के बाद फुटबाल से मारने की भी बात सामने आई है। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला के सारोडीह निवासी बसील तिर्की का 17 वर्षीय पुत्र यशवंत मंदबुद्धि का था। पूर्व में अंकित टोप्पो के दुकान का ताला टूटने का मामला प्रकाश में आने के बाद 6 अक्टूबर को दुकान संचालक अंकित उसके घर गया और चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट किया था। मामला पंचायत तक पहुंचाने पर यशवंत पर 1000 रुपये जुर्माना लगाया गया और उसे समझाइस देकर छोड़ दिया गया था। इसके बाद 10 अक्टूबर को आमबाड़ी मैदान में अभिजीत नामक युवक ने फुटबॉल से यशवंत को मारा था, जिसमें आए जख्म की स्वजन घर में ही सेकाई कर दिए थे। इसके बाद 13 अक्टूबर को बालक की तबियत बिगड़ गई, स्वजन उसे जशपुर अस्पताल लेकर गए, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर 17 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

Spread the love