बलरामपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर चल रही चौकसी के दौरान चौकी वाड्रफनगर पुलिस ने छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश सीमा पर सघन चेकिंग दौरान एक लग्जरी इनोवा कार क्रमांक यूपी 70 ईडी 7182 से भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया है। आरोपी सरगुजा जिले के रहने वाले हैं। जब्त नशीले पदार्थ की कुल मात्रा 49.500 लीटर और अनुमानित कीमत 73 हजार 755 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने कार में सवार नागेश्वर यादव पिता मुरारी यादव 22 वर्ष निवासी ललया थाना कमलेश्वरपुर, अतुल यादव पिता मुरारी लाल यादव 24 वर्ष निवासी ग्राम परसाडाड थाना बतौली, सुग्रीव उर्फ पिंटू यादव पिता रामजी यादव 20 वर्ष, निवासी ग्राम मुरताडाड थाना बतौली को को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बनारस उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही इनोवा कार में भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप कोडेक्ट्स अवैध रूप से लाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी ने नाकाबंदी संदेही कार सवारों को रोका और तलाशी ली तो कार में 05 कार्टून में कुल 495 शीशियां 100 एमएल प्रत्येक कोडेक्ट्स कफ सिरप मिला। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध चौकी वाड्रफनगर में धारा 21 ग एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया है।

Spread the love