घोर उपहति कर जीवन को संकट में डाला, कालरी प्रबंधक व कृष्ण सुपर हाईटेक के अधिकारी के विरुद्ध
अंबिकापुर। एमसीबी जिला के ओ.सी.एम. खदान बरतुंगा में 6 अक्टूबर को कृष्णा सुपर हाईटेक कंपनी एवं एस.ई.सी.एल. के अधिकारियों द्वारा खतरनाक आयुधों को स्वेच्छा से घोर उपहति कारित करके विस्फोट किया गया, जिससे जीवन और संपत्तियों को जोखिम की स्थिति बनी। इस दौरान ड्यूटी में कार्यरत एस.ई.सी.एल. के कर्मचारी हसमत अली, मानसाय, शंकर, शिव कुमार, मानकुंवर, हीरामनी, ओवर मैन मनोज कुमार, डिप्टी मैनेजर सहित कई और लोगों को चोट आई है। इन्हें ईलाज हेतु रीजनल अस्पताल कुरासिया ले जाया गया। घटनास्थल पर कृष्णा सुपर हाईटेक कंपनी के इंचार्ज शिवानंद और एसईसीएल के ब्लास्टिंग इंचार्ज रवि चक्रधारी मौजूद थे, जिनके द्वारा खतरनाक तरीके से विस्फोटक पदार्थों का लापरवाही पूर्वक विस्फोट किया गया। विस्फोट करने से वहां काम करने वाले मजदूर एवं वाहनों को क्षति पहुंची। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मामले में प्रार्थी राज पिता सुधारू सोनवानी 19 वर्ष निवासी डोमनहिल की रिपोर्ट पर कालरी प्रबंधक एवं कृष्ण सुपर हाईटेक के अधिकारी के विरुद्ध थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 239/2025, धारा 288, 118(1) बी.एन.एस.एस. विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में थाना प्रभारी चिरमिरी द्वारा विवेचना की जा रही है।

Spread the love