नई कार्यकारिणी का गठन, विकास एवं बुनियादी समस्याओं पर लिए गए अहम निर्णय
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा निर्मित अटल बिहार कॉलोनी, सरगवां में रविवार को हाउस होल्डर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुराने कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में कॉलोनी की सुरक्षा, विकास एवं बुनियादी समस्याओं को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में प्रमोद श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से कॉलोनी का अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी के गठन पश्चात अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलोनी के विकास और समस्याओं के निराकरण के लिए समिति पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि बाउंड्रीवाल का अभाव कॉलोनीवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन हाउसिंग बोर्ड इस विषय में उदासीनता बरत रहा है। कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। समिति ने निर्णय लिया है कि 10 अक्टूबर से कॉलोनी का मुख्य गेट बंद रखा जाएगा। केवल कॉलोनीवासियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, बाहरी लोगों को सुरक्षा गार्ड के द्वारा पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। यह कदम कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल, संजय सिंह और संजय गुप्ता, चंद्रभूषण पांडेय को सचिव एवं नरेंद्र पांडेय को सह-सचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष अजय चतुर्वेदी और सह-कोषाध्यक्ष जगदम्बा पाठक होंगे। आय-व्यय निरीक्षक के रूप में आशुतोष मिश्र और प्रवक्ता (मीडिया प्रभारी) के रूप में अशोक विश्वकर्मा, प्रमेन्द्र यादव और अजय चतुर्वेदी को जिम्मेदारी दी गई है। समिति में संरक्षक के रूप में हेमेन्द्र मिश्रा, आरके खरे, डीएन पाठक, सुरेंद्र पंडा और अहिरूमन यादव को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में रूपेश गुप्ता, राजकुमार सिंह, बालचंद गुप्ता, अशोक पांडेय, अनिल मिश्रा, मनीष शर्मा, विजय साहू, अनिलेश तिवारी, उदय चौधरी, दुधेश्वर राजवाड़े, जे.के. कुजूर, अशोक सोनी, रमेश याज्ञिक और डॉ. शरद वर्मा शामिल हैं।

Spread the love