अंबिकापुर। पिता व मासूम बच्चे के साथ स्कूटी में जा रही युवती को कार चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया, जिसमें तीनों को चोटें आई हैं। घटना के बाद कार सवार मौके से भाग गया। घटना की रिपोर्ट मणीपुर थाना में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
स्वामी आत्मान्द स्कूल देवगढ़ सीतापुर में व्याख्याता के पद पर पदस्थ, ग्राम उलकिया निवासी डॉ. अज्जू पांडेय, पिता स्वं बुधनारायण पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 22 सितम्बर को प्रात: 8.15 बजे उनकी पत्नी प्रियंका तिवारी, ससुर कृपाशंकर तिवारी और पुत्र कौस्तुभ पांडेय 4 वर्ष, स्कूटी क्रमांक सीजी 15 ईजी 4353 से अपने घर दर्रीपारा अंबिकापुर से नए बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। रिंग रोड से होते वे बस स्टैंड के पास रिंग रोड में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम के सामने पहुंचे थे, इसी दौरान डिवाइडर को पार करते समय गांधी चैक की ओर से आ रहे होण्डा सीटी कार क्रमांक सीजी 15 डीएच 2648 का चालक द्वारा तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को ठोकर मार दिया। इसकी जानकारी प्रियंका तिवारी फोन करके अपने पति को दी। हादसे में प्रियंका व कृपाशंकर तिवारी को पैर में गंभीर चोटें व कौस्तुभ को सिर व पैर में चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डॉ. अज्जू पांडेय ने ऑटो से अपनी पत्नी, ससुर, बेटे को संजीवनी अस्पताल पहुंचाया, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने प्रियंका व कृपाशंकर तिवारी का पैर फैक्चर होने की जानकारी दी। रिपोर्ट पर मणीपुर थाना पुलिस ने कार चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Spread the love