अंबिकापुर। ज्वेलरी दुकान में काम करने वाला कारीगर 12.870 मिलीग्राम सोना और एक लाख 72 हजार रुपये लेकर गायब हो गया। रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक स्कूल रोड गुरूद्वारा के सामने विरेन्द्र सोनी पिता रामअवतार सोनी 52 वर्ष का लक्ष्मी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। इनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान में दुकानदारों से सोना लेकर सोने के जेवर बनाने का कार्य किया जाता है। दुकान में वरुण बेरा पिता नारायण बेरा 40 वर्ष निवासी लोदा, पश्चिम मेदनीपुर, दासपुर-1, पश्चिम बंगाल का कारीगर काम करता था। इसके द्वारा 12 ग्राम 870 मिलीग्राम सोना छिलाई करने वाले के पास दिया जाना बताया गया। इसके बाद वह हिसाब कराकर 1 लाख 72 हजार रुपये नकद लेकर 24 जून 2025 को 15 दिन का छुट्टी लेकर घर चले गया, इसके बाद काम करने के लिए वापस नहीं लौटा कारीगर के नहीं लौटने पर सोना छिलाई का काम करने वाले के पास जब वे अपना सोना लेने के लिए गए तो वह बताया कि उसे सोना छिलाई के लिए नहीं मिला है। कारीगर वरूण बेरा से फोन में बात करने जब उन्होंने छिलाई के लिए दिए गए सोना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया तो वह अभद्र तरीके से फोन पर बात करते हुए सोना और पैसा वापस नहीं करने की बात कहने लगा। विरेन्द्र सोनी ने काफी इंतजार और बातचीत में किसी प्रकार का हल नहीं निकलने पर इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Spread the love