अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 01 सितम्बर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गांधीनगर अंतर्गत ग्राम बढ़नीझरिया निवासी प्रिंस गुप्ता अपने घर से इंजेक्शन बेच रहा है।
उड़नदस्ता टीम प्रिंस गुप्ता के घर में दबिश देकर तलाशी ली तो एक पि_ू बैग के अंदर रखे झोले में 20 नग इंजेक्शन मिला। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार करके न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया, जहां से उसको जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले को नशीले इंजेक्शन से मुक्त करने की दिशा में अथक प्रयास जारी है। अगस्त महीने में 8 इंजेक्शन विक्रेताओं को जेल भेजने के बाद सितंबर महीने में यह पहली कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के साथ मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, ओम प्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का सक्रिय रहे।

Spread the love