आम जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित है यह उपलब्धि-राजेश अग्रवाल
अंबिकापुर। संस्कृति, पर्यटन व धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रभार ग्रहण पश्चात प्रथम सरगुजा आगमन पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया। सरगुजा बॉर्डर ग्राम तारा से शुरू हुआ स्वागत, अभिनंदन का सिलसिला डांडगांव, उदयपुर, नावापारा, लखनपुर, लहपतरा, मेंड्राकला, भिट्टीकला, बिलासपुर चौक, हनुमान मंदिर चौक, हॉस्पिटल चौक, अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगंज रोड, विवेकानंद घड़ी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय संकल्प भवन पहुंचकर समाप्त हुआ। रास्ते भर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फूल-माला, पटाखों तथा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर मंत्री राजेश अग्रवाल को लड्डुओं से तौला गया। ब्राम्हणों द्वारा स्वस्ति वाचन एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व तथा विधायक प्रबोध मिंज, विधायक रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर की उपस्थिति में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के हुजूम ने केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का ऐतिहासिक स्वागत कर इसे अविस्मरणीय बना दिया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत हुए केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सरगुजा की आम जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित है। आपके आशीर्वाद से ही मैं विधायक बना और अब आपके आशीर्वाद से ही मुझे मंत्री पद की महत्वपूर्ण जवाबदारी मिली है। मैं आम जनता की भलाई के लिए 24 घंटे काम करूंगा, आम जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरगुजा का यह स्वर्णिम काल है, जहां एक सांसद, तीन विधायक, एक मंडल तथा एक आयोग अध्यक्ष के बाद अब एक केबिनेट मंत्री भी सरगुजा से भाजपा ने दे दिया है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की महत्वपूर्ण जवाबदारी अब हम पर है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या ने गणमान्य जन उपस्थित थे।
बाक्स
लखनपुर में माटी पुत्र राजेश अग्रवाल का स्वागत करने उमड़े लोग, लड्डुओं से तौला
फोटो
छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीमंडल में शामिल हुए लखनपुर के माटी पुत्र केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम नगर आगमन हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थक और ग्रामीणों ने जगह-जगह ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के बीच पुष्प वर्षा करके और माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। उदयपुर के नावापारा चौक, कुंवरपुर के जय दुर्गा राइस मिल, लखनपुर के अब्दुल कलाम चौक से होते मंत्री राजेश अग्रवाल अपने निवास स्थल तक पैदल पहुंचे और अभिवादन के लिए इंतजार कर रहे लोगों का अभिवादन स्वीकार किए। राजेंद्र जायसवाल के द्वारा उन्हें लड्डुओं से तौला गया। इस मौके पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि रामगढ़, देवगढ़, तातापानी, महेशपुर, मैनपाट, कुदरगढ़ जितने भी धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पूरे सरगुजा संभाग व छत्तीसगढ़ राज्य में हैं, उनका विकास किया जाएगा। जनता का आभार व्यक्त करते वे पैदल करमा चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। लखनपुर जनपद क्षेत्र के सीमा में भी मंत्री राजेश अग्रवाल का ढोल नगाड़े और लड्डुओं से तौलकर भव्य स्वागत किया गया। यहां सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, प्रतापपुर विधायक कलावती, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अनुराग सिंह देव, विश्वविजय सिंह तोमर, जिला पंचायत के सभापति विजय अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, विधायक प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, हरविंद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुरेश साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, अमित बारी, विक्रम सिंह, सौरभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राकेश साहू, महेश्वर राजवाड़े, लक्ष्मण साहू, प्रदीप गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, सनी बंसल, मुकेश अग्रवाल, सतनारायण साहू, यतेंद्र पांडे, आलोक गुप्ता, कामेश्वर राजवाड़े, महमूद खान, परमेश्वर प्रजापति, राजेंद्र गुप्ता, तबरेज खान, बंटी बारी, राधे श्याम सिंह, अजीत सिंह, रवि महंत, चंद्रिका यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love