लुण्ड्रा। सरगुजा जिला के पुलिस थाना लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम खाराकोना में बुधवार को तड़के गांव से लगे खेत में करीब 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्वजन ने हत्या का संदेह व्यक्त किया है, पुलिस भी प्रथम दृष्टया हत्या की संभावना व्यक्त कर रही है।
स्वजन का कहना है कि खाराकोना निवासी भदवा तिर्की 25 अगस्त को अलसुबह अपने खेत में कुल्हाड़ी लेकर काम करने गया था, साथ में उसकी पत्नि भी गई थी, जो किसी काम से वापस घर आ गई। कुछ देर बाद वापस खेत में गई तो खेत के मेड़ में कुल्हाड़ी रखा था, लेकिन उसका पति नजर नहीं आ रहा था। पत्नि किसी काम से गए होंगे। दोपहर तक जब पति कहीं नजर आए तो वह इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। चिंतित स्वजन आसपास, परिचितों व संबंधियों के यहां भागवा तिर्की को तलाशे लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। देर शाम और पूरी रात बीतने के बाद भी जब युवक का पता नहीं चला तो दूसरे दिन लुण्ड्रा पुलिस थाना आकर इसकी जानकारी दी। इसी बीच सुबह खेत की ओर गए मृतक के मझला भाई ने देखा कि उसका भाई भदवा तिर्की खेत में बेसुध पड़ा है। पास में जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में था। इसकी सूचना वह स्वजन को दिया, इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर लुण्ड्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी सहित स्वजन इसे स्वाभाविक मृत्यु नहीं मान रहे हैं। इनका कहना है कि यदि वे स्वयं कुछ किए होते तो खेत के आसपास खून मिलता। खेत की ओर से कई बार वे होकर आए थे, उस समय मृतक जीवित या मृत हाल में नजर नहीं आया था। दूसरे दिन तड़के लाश खेत में मिला, जिसमें चोट के निशान स्पष्ट दिख रहे हैं। मृतक के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बहरहाल पुलिस को मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है, इसके पहले पुलिस संदेह के आधार पर अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।
बयान
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट हो पाएगा। स्वजन और ग्रामीणों के बयान के आधार पर अग्रिम जांच कार्रवाई जारी है।
एसएन पटेल, थाना प्रभारी लुण्ड्रा

Spread the love