बिश्रामपुर। गुरुवार की मध्य रात एसईसीएल बिश्रामपुर के कुमदा साइडिंग में पच्चीस से तीस की संख्या में पहुंचे नकाबपोश कबाड़ चोरों द्वारा साइडिंग में ड्यूटीरत कंपनी के दो सुरक्षाकर्मियों कन्नीलाल व जुगेश्वर को बंधक बनाकर मारपीट कर घायल कर मोबाइल लुट वहां लगा लाइटिंग केवल को काट ले जाने मामले की घटना में कुमदा सहक्षेत्र के सुरक्षा प्रभारी पवन शर्मा की रिपोर्ट पर बिश्रामपुर पुलिस ने अज्ञात नकाब पोश कबाड़चोर हमलावरों के खिलाफ बिश्रामपुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 115 (2), 127 (2), 296, 3 (5), 351 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि कबाड़ चोरों के हमले में दोनों सुरक्षाकर्मियों को गंभीर चोटे आई हैं, जिनका केंद्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर में उपचार चल रहा है। इन दिनों कोयला कबाड़ केबल चोरों की जिले में अचानक बढ़ी सक्रियता में खदानों में निहत्थे ड्यूटी करने वाले सुरक्षा कर्मियों के जान पर बन आई है। सुरक्षाकर्मी रात्रि पाली में खदान क्षेत्रों में ड्यूटी करने से कतराने लगे हैं।

Spread the love