अंबिकापुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के उपरांत अखिलेश सोनी का प्रथम सरगुजा आगमन आज बरसते पानी के बीच भी अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ स्वागत हुआ। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर के स्वागत कक्ष में महामंत्री अखिलेश सोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, संगठन और समर्पण की ताक़त से जन-जन का विश्वास अर्जित कर रही है। सरगुजा की धरती सदैव संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतीक रही है। यहां कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और अनुशासन आने वाले चुनावों में विजय का शंखनाद है। हमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है ताकि भाजपा का परचम सरगुजा की हर पंचायत और हर गांव में लहराए। गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि “नये महामंत्री के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा और गति का संचार होगा।” जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन के अनुशासन से ही भाजपा प्रदेश में नये इतिहास रच रही है।” युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविख्यात तोमर ने कहा कि सरगुजा का यह उत्साह बताता है कि भाजपा का भविष्य युवाओं के हाथों में और भी मजबूत है। मोदी जी के नेतृत्व में हम सब मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।” मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने किया और आभार प्रदर्शन नीलेश सिंह ने किया। आज का यह भव्य स्वागत और उत्साह यह सिद्ध करता है कि भाजपा संगठन की जड़ें सरगुजा में गहरी हैं, और यह कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा संगठन ‘सेवा ही संगठन’ की भावना से कार्य करते हुए प्रदेश में जन-जन तक विकास की गाथा ले जा रहा है। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, विनोद हर्ष, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार बंसल , इंदर भगत , वैभव सिंह देव , कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी , विद्यानंद मिश्रा , सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love