अंबिकापुर। वन क्षेत्र भ्रमण के दौरान जंगल में साल प्रजाति के लकड़ियों को काटते मिली महिलाएं पहले तो वन कर्मियों से गालीगलौज करते हुए शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न करने का प्रयास की, बाद में वनकर्मी जप्त लकड़ी का प्रकरण तैयार कर रहे थे, तो समूह में पहुंचे महिला-पुरूष टांगी के बेट से हमला करते हुए पहने हुए कपड़े और वर्दी को फाड़ दिए। घटना की रिपोर्ट भटगांव थाने में दर्ज कराई गई है, जिस पर केस दर्ज करके पुलिस अग्रिम विवेचना कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के लटोरी बीट में वनरक्षक के पद पर पदस्थ ग्राम बृजनगर निवासी मनोज कुमार राजवाड़े पिता रामबिलास राजवाड़े 32 वर्ष 19 अगस्त को सुबह करीब 6 बजे बीट मोहनपुर के जंगल कक्ष क्रमांक पी/2552 में सामूहिक रूप से वन भ्रमण करने के लिए एकजुट हुए। सभी कर्मचारी दल बनाकर वन भ्रमण हेतु जंगल के अंदर गए तो पेड़ों में टांगी चलने की आवाज आई, जब वे मौके पर पहुंचे तो कुछ महिलाओं के द्वारा साल प्रजाति का बल्ली काटा जा रहा था। इन्होंने पेड़ को काटने से मना करते हुए मौके पर जप्ती की कार्रवाई के दौरान उनका नाम पता पूछा तो वे गाली-गलौज व छेड़छाड़ के आरोप में फंसाने की धमकी देते हुए टांगी और काटे गए साल के बल्ली को छोड़कर वहां से भाग गईं। वनकर्मी टांगी तथा काटे गए बल्ली को जप्त करके बीट मोहनपुर के सरकारी आवास के पास वर्दी बदलकर जप्त वनोपज का प्रकरण तैयार कर रहे थे, इसी दौरान लगभग 8 बजे इन्हीं महिलाओं के साथ अन्य 7-8 लोग क्वार्टर के पास आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में रखे टांगी के बेंत व डंडा से अचानक हमला कर दिए, जिसमें वनरक्षक को चोट आई है। इनके द्वारा पहने हुए कपड़े को भी मारपीट के दौरान फाड़ दिया गया। बीच-बचाव करने आए बीट प्रभारी कल्याणपुर कोश प्रसाद राजवाड़े, बीट प्रभारी मजीरा देव कुमार सिंह व बीट प्रभारी मोहनपुर गौरांग प्रधान से भी हाथ-मुक्का से मारपीट की गई। मारपीट के बीच वनरक्षक देव कुमार सिंह के वर्दी का सामने का 2 बटन टूट गया। मौके पर उपस्थित हाथी मित्र दल के सदस्य दुष्यन्त राजवाड़े निवासी ग्राम घाघीटिकरा ने घटनाक्रम का वीडियो बनाया है, जिसे देखने के बाद मारपीट करने वालों की पहचान चम्पा पति स्व. रामधनी, टैप्रिंस पिता स्व. रामधनी, विवेक पिता स्व. रामधनी व अन्य 5 के रूप में हुई है। सभी ग्राम चन्दरपुर, चैकी खड़गवां, थाना प्रतापपुर के रहने वाले हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है, और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही

Spread the love