अंबिकापुर। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर एनएसयूआई सरगुजा द्वारा वोट चोरी के मुद्दे पर पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की गई है। एनएसयूआई ने जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी, किस प्रकार चुनाव आयोग की मिलीभगत में व्यापक पैमाने पर वोट चोरी की जा रही है। छात्रों को बताया गया कि वोट चोरी के माध्यम से एक कृत्रिम बहुमत तैयार कर सत्ता की चोरी की जा रही है। वोट चोरी के माध्यम से सत्ता की चोरी, अभियान के माध्यम से देश के संवैधानिक प्रमुख को आम जन का संदेश देने के लिए यह पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों से संपर्क के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रों से राष्ट्रपति महोदया को संबोधित पोस्टकार्ड भरवाया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है, इस मुद्दे को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचाना आवश्यक है। हम इस मामले में छात्रों को उनके अधिकार के लिए सचेत कर रहे हैं, और वोट चोरी पर उनके मंतव्य को पोस्टकार्ड के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेज रहे हैं। गुरूवार से प्रारंभ हुए एनएसयूआई के इस पोस्टकार्ड अभियान में 500 पोस्टकार्ड भरवाए गए हैं। पूरे जिले भर से छात्रों के माध्यम से 10 हजार पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान एनएसयूआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, धीरज गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी आकाश यादव, अभिषेक सोनी, गौतम गुप्ता, अतुल यादव,अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, लोकर सिंह, अभिनव काशी, वैभव पाण्डेय, आकाश, आकिब खान उपस्थित थे।।

Spread the love