अंबिकापुर। अवैध अर्जित धन के आदान-प्रदान हेतु अपना खाता खुलवाकर देने एवं आपराधिक षड्यंत्र कारित करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा नकदी रकम के ऐवज में अपना खाता खुलवाकर अन्य आरोपियों कों आपराधिक कृत्य से अर्जित रकम के लेन-देन में उपयोग करने के लिए दिया था।
बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देशन में सरगुजा पुलिस अवैध जुआ, सट्टा के विरुद्ध लगातार सख्ती से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के धरपकड़ में लगी है। इसी क्रम में बीते 13 जनवरी को थाना कोतवाली के प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर सरगुजा साइकल स्टोर के सामने सुधीर गुप्ता के घर में दबिश दी, जहां बकायदा ऑफिस बनाकर, टीवी सेटअप लगाकर क्रिकेट मैच में ऑनलाइन रुपये-पैसे का दांव लगाया जा रहा था। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की थी और लाखों-करोड़ों का मशरुका बरामद किया था। पुलिस टीम ने प्रकरण में पूर्व में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी किया है। अगली कड़ी में कोतवाली पुलिस ने विवेचना दौरान आरोपियों के जप्त खातों का बैंक से प्रतिवेदन देकर जानकारी ली, तो खाताधारक सुरज कुमार खटिक के अलग-अलग बैंक खाता में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी सूरज कुमार खटीक पिता शारदा खटीक 22 वर्ष, निवासी मायापुर ने अपने नाम का बैंक खाता खुलवाकर सट्टा खेलने व खेलवाने के लिए पूर्व में गिरफ्तार आरोपी राहुल सोनी को देने व बाद में बैंक खाता को आरोपी सुधीर गुप्ता को ऑनलाइन सट्टा खेलने हेतु देना बताया गया। बैंक खाता के एवज में उसने नकद रकम लेना स्वीकार किया। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, आरक्षक दीपक पाण्डेय सक्रिय रहे।
पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी
राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की पिता प्रयागराज अग्रवाल 27 वर्ष निवासी बिलासपुर चौक के पास, श्रीकांत अग्रवाल पिता स्व. बाबुलाल अग्रवाल 46 वर्ष निवासी महामाया रोड, राहुल कुमार सोनी पिता शंकर प्रसाद सोनी 23 वर्ष निवासी चांदनी चौक शास्त्रीनगर, अर्जुन गुप्ता पिता श्याम सुन्दर गुप्ता 20 साल निवासी शिकारी रोड, सुधीर गुप्ता पिता रामलखन गुप्ता 38 वर्ष निवासी सदर रोड, सौरभ यादव उर्फ भोलु पिता संतोष यादव 20 साल निवासी नमनाकला पंचदेव मंदिर के पास, साहिल गुप्ता पिता संजीव गुप्ता 21 साल निवासी देवीगंज रोड, अमन करारिया पिता किशोर करारिया 26 साल निवासी नमनाकला, सोम गुप्ता उर्फ लालु पिता अनिल गुप्ता 26 साल निवासी देवीगंज रोड, अम्मी गिरी पिता सुदामा गिरी 23 साल निवासी बोंदीया दर्रीपारा थाना भटगांव, सौरभ गुप्ता पिता सदन प्रसाद गुप्ता 24 साल निवासी मायापुर जरहागढ़, अंकित गुप्ता पिता मनोज गुप्ता 25 साल निवासी चांदनी चौक घुटरापारा, प्रतीक कश्यप पिता स्व. अशोक कश्यप 27 साल निवासी मायापुर। इन्हें छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8, 336(3), 338, 61(2), 340(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया था।

Spread the love