शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी को रोकने पर आक्रोश जताया

अंबिकापुर। दरभंगा विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम के लिए जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ बिहार की एनडीए सरकार द्वारा किए गए दमनात्मक व अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा शनिवार को घड़ी चौक पर बिहार सरकार और नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। राहुल गांधी निरंतर देश-विदेश में शिक्षा संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। दरभंगा विश्वविद्यालय के दलित छात्रों ने राहुल गांधी को शिक्षा संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। गुरुवार को राहुल गांधी जब शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तब हवाई अड्डे पर बिहार की पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोका। किसी तरह वे दरभंगा विश्वविद्यालय तक पहुंचे तो उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया।
छात्रों से शिक्षा संवाद के लिए राहुल गांधी बिहार पुलिस के अलोकतांत्रिक रोक के विरोध करते हुए राहुल गांधी 3 किलोमीटर पैदल चलकर छात्रों तक पहुंचे और उनसे संवाद किए। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकतांत्रिक अधिकार के साथ संवाद के लिए दरभंगा विश्वविद्यालय गए थे, लेकिन बिहार सरकार ने दमनकारी कदम उठाते हुए उनके विरुद्ध दो एफआईआर दर्ज किया है। बिहार सरकार के इस कदम पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा है कि मेरे विरुद्ध 32 एफआईआर दर्ज हैं, जो उनके लिए मेडल के समान हैं।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने पुतला दहन के उपरांत कहा कि देश में इलेक्टेड ऑटोक्रेसी चल रही है। तानाशाही में भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार ने राहुल गांधी के विरुद्ध अलोकतांत्रिक कार्रवाई की है। इस दौरान जेपी श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल,  द्वितेंद्र मिश्रा, सीमा सोनी, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, दुर्गेश गुप्ता, राशिद अहमद, संजीव मंदिलवार, विवेक सिंह, राजीव अग्रवाल, अतुल तिवारी, अनूप मेहता, अशफाक अलि, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, मदन जायसवाल, आलोक सिंह, जीवन यादव, प्रमोद चौधरी, शंकर प्रजापति, शिवप्रसाद अग्रहरि, तृप्ति राज धंजल, शुभम जायसवाल, गीता श्रीवास्तव, शकीला सिद्दकी, अनिता सिंह, प्रीति सिंह, गीता रजक, रश्मि सोनी, शांति, चंचला सांडिल्य, मंजू सिंह, सपना सिन्हा, ममता सिंह, हमीदा, उर्मिला विश्वास, दिलीप धर, रोशन कन्नौजिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love