ईंट भ_ा में काम करने वाले दंपती के 8 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत

अंबिकापुर। ईंट भ_ा में काम करने वाले युवक के 8 वर्षीय पुत्र को जहरीले सांप ने काट लिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, वहीं दंपती बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिधमा निवासी संजीव भुइया ग्राम सुखरी में स्थित अखिल उपाध्याय के ईंट भ_ा में अपनी पत्नी के साथ काम करता है। 10 मई को काम करने के बाद संजीव अपनी पत्नी मंजू और पुत्र रामू 8 वर्ष के साथ जमीन में बिस्तर लगाकर सोया था। देर रात करीब 2 बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर नींद खुली तो बिस्तर में सांप था, जो बच्चे के पिता संजीव भुइयां के हाथ से लिपटा था। जहरीले सांप को देखकर संजीव जोर से हाथ को झटकारा तो सांप फेंका गया। दंपती ने बच्चे को चुप कराते हुए देखा तो उसके होंठ के पास सांप के डसने का निशान था। बच्चे को लेकर वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। घटना से मजदूर परिवार में शोक का माहौल है।    

Spread the love