बलरामपुर। शुक्रवार को बलरामपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डिंडो क्षेत्र से एक दंपती सुबह मोटरसाइकिल से बलरामपुर के डूमरखी जा रहे थे। जैसे ही वे गौरव पथ स्थित जुड़ाईयां नाला के पास पहुंचे, सड़क दबने से बने ढाल के कारण उनकी टीवीएस स्पोर्ट बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही बलरामपुर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। गनीमत है कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं।

Spread the love