अंबिकापुर। दहेज में गाड़ी और 2 लाख रुपये नगद देने के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में ओड़गी थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। मंजू नाविक 27 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि उसका विवाह वर्ष 2020 में सामाजिक रीति-रिवाज से  रामरतन निषाद पिता रामलखन निषाद निवासी ग्राम जमगला, थाना लखनपुर के साथ हुआ था। दोनों का दांपत्य जीवन 6 माह तक सुखमय रहा फिर उसके पति रामरतन निषाद, ससुर रामलखन  एवं उसके पति के जीजा गोर्वधन के द्वारा दहेज की की मांग पूरी नहीं होने पर लड़ाई-झगड़ा करते हुए उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी वह पूर्व में अपने भाई एवं मां को दी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे दहेज लोभियों की मांग को पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद वह अपने मायके ग्राम खर्रा आ गई थी, यहां आकर भी पति ने गाली-गलौज, मारपीट जैसी घटना को अंजाम दिया। मामला परिवार परार्मश केन्द सूरजपुर तक पहुंचा, यहां दोनों पक्षों को बुलाया गया। यहां भी बात नहीं बनी और विवाहिता पुलिस के शरण में पहुंची। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है

Spread the love