अंबिकापुर। सार्वजनिक बोर के पानी में नहाने की बात को लेकर जातिगत गालीगलौज करते हुए कैंची से हमला और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज किया है। मामला बलरामपुर जिला के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम गजाधरपुर का है। जांच में पुलिस ने पाया कि सुरेन्द्र लकड़ा पिता महाबीर लकड़ा बीते 30 अप्रैल, बुधवार को दिन में लगभग 10 बजे सार्वजनिक बोर से पानी भरकर नहाने गया था। जैसे ही वह पानी भरने के लिए बटन दबाया, उसी समय अफजल हुसैन बोर के पास पहुंचा और बटन को बंद करके बोर का वायर को काट दिया। आरोपी अफजल और उसके पुत्र-पुत्री जातिगत गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और कैंची से मारपीट करने लगे, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), भारतीय न्याय संहिता की धारा, 115, 296, 3(5) व 351(2) का मामला दर्ज किया है।

Spread the love