अंबिकापुर। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को के निर्देशानुसार राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर डेंगू से बचाव व नियंत्रण हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘देखें, साफ करें, ढकें; डेंगू को हराने का उपाय करें’की थीम पर हुआ। इस अवसर पर जिले में जन जागरूकता रैली, बैठक, स्वास्थ्य, शिक्षा, सोर्स रिडक्शन गतिविधि, नारा लेखन एवं विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया गया। डेंगू प्रकरण की पुष्टि हेतु राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय में एलाइजा जांच की सुविधा उपलब्ध है।

Spread the love