लखनपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विछिप्त युवक ग्राम बेलदगी तुरिया में 11 हजार केवी विद्युत पोल में चढ़ गया, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक भानु पावले पिता सुखन पावले 25 वर्ष ग्राम इरगवां थाना दरिमा का रहने वाला था, जिसकी विगत 6 माह से दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी। स्वजन झाड़-फूंक कराकर विछिप्त युवक का इलाज करा रहे थे। 15 मई, गुरुवार की शाम स्वजन युवक का झाड़-फूंक कराने के लिए ग्राम केवरी वैद्य के पास लेकर गए थे, इसके बाद वह घर जाने से मना कर दिया। स्वजन वैद्य को सुबह भानु पावले को ले जाने की बात कहकर घर चुले गए। 16 मई, शुक्रवार की सुबह 7 बजे जब वे भानु को लेने पहुंचे तो वह इन्हें देखकर भाग निकला और ग्राम बेलदगी के तुरिया पारा में सड़क किनारे लगे 11 हजार केवी के बिजली पोल पर चढ़ गया। विद्युत प्रवाहित तार को छूने से झटका लगा और वह जमीन पर गिर गया। स्वजन उसे लखनपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। घटना से स्वजन शोकाकुल हैं।

Spread the love