अंबिकापुर। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देश के परिपालन में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 6वीं, 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 23 जून को प्रात: 11 बजे  से 01 बजे तक किया जाएगा। कक्षा 5वीं एवं 8वीं में पंजीयन हेतु छात्राओं का ग्रेड ए होना अनिवार्य है। परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु छात्राओं को कार्यालय प्राचार्य, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबिकापुर में कार्यालयीन समय में पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन की तिथि 15 मई से 13 जून तक है। कक्षा छठवीं, 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु पंजीयन के लिए उत्तीर्ण कक्षा 5वीं एवं 8वीं में ग्रेड ए की अंकसूची, आधार कार्ड, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी साथ लाना होगा एवं मोबाइल नंबर नोट कराना आवश्यक होगा। कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कक्षा छठवीं के लिए कुल 35 सीट है, जिसमें अनुसूचित जनजाति 28, अनुसूचित जाति 05, पिछड़ा वर्ग के लिए 02 सीट है। कक्षा 9वीं के लिए कुल 06 सीट है, जिसमें अनुसूचित जनजाति 03, अनुसूचित जाति के लिए 03 है। कक्षा 11वीं के लिए 04 सीट है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए 04 सीट है।

Spread the love

You missed

कोई काम नहीं किया-अंबिकापुर। श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार 1 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान कर उन्हें उपहार दिया गया। इस दौरान देश की श्रम शक्ति के उत्थान में कांग्रेस के योगदान और जाति जनगणना की कांग्रेस की मांग पूरी होने से श्रमिक वर्ग के उत्थान पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना गया। श्रमिकों की ओर से सर्वाधिक प्रमुख मांग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ ही पेंशन और बीमा की रही।आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के श्रमिकों के हित में कांग्रेस ने देश में अनेक योजनाएं लागू की, जिससे संगठित और असंगठित सभी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ हुआ। विगत 11 वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार श्रमिकों के हित में कोई कार्य नहीं कर पाई है। कांग्रेस के द्वारा लाई गई मनरेगा योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। पूंजीपतियों के हित में मजदूरी में वाजिब इजाफा नहीं हो रहा है। सरकार की पूंजीवादी नीति के कारण श्रमिकों के साथ ही देश के नौकरी पेशा मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है, जबकि पूंजीपतियों की आमदनी में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उनके मुहिम और दबाव में मोदी सरकार जातीय जनगणना कराने जा रही है। इसके आंकड़े आने पर सर्वाधिक फायदा श्रमिक वर्ग को होगा। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विगत 11 वर्ष के मोदीजी के कार्यकाल में श्रमिकों और कृषकों के हित की बात स्थगित हो गई है। आय की असमानता बढ़ी है। जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया है। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने सभा में मौजूद श्रमिकों को जानकारी दी कि कांग्रेस के कार्यकाल में किस प्रकार श्रमिकों के हित की योजनाएं बनाई गई और उन्हें लागू किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को उन नियमों की जानकारी दी, जिससे श्रमिक कार्यस्थल की सुरक्षा के साथ ही भावी जीवन को भी सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,  हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, शफीक खान, रामविनय सिंह, मेराज गुड्डू, जे. कुजूर, लालचंद यादव, अनूप मेहता, अशफाक अली, जीवन यादव, आतिश शुक्ला, शिवप्रसाद अग्रहरि, दीपक मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप धर, शकीला सिद्दीकी, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, रूपा ताम्रकार, अंजू सिंह, ममता सिंह, विजय बेक, अनुराग नामदेव, आदर्श बंसल, दिवाकर दुबे, इश्तेयाक खान मौजूद थे।