आरोपियों के निशानदेही पर जंगल में दफन शव को बरामद की पुलिस

अंबिकापुर। सरगुजा जिला के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या के मामले में बतौली थाना पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। युवक से शादी नहीं करने की मंशा पर युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मृतक को बुलाया और टांगी से प्राणघातक वार करके हत्या की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित टांगी, फावड़ा एवं मृतक का जूता पुलिस ने बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक अगर साय लकड़ा निवासी जजगा ऊपरपारा, थाना सीतापुर ने गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका लड़का अमृत लकड़ा 30 वर्ष, 26 अप्रैल को घर में बिना बताए कहीं चला गया है। आस-पास, रिश्तेदार के यहां तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है। रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में गुम इंसान कायम कर पुलिस ने जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने गुम इंसान अमृत लकड़ा द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल के संबंध में तकनीकी जानकारी हासिल की, तो घोघरा निवासी पुष्पा केरकेट्टा से बातचीत करना पाया गया। पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उक्त गुम इंसान का विवाह पुष्पा केरकेट्टा से होना तय हुआ था। पुलिस टीम ने पुष्पा केरकेट्टा से मामले में पूछताछ के बाद अन्य तकनीकी जानकारी प्राप्त की तो सामने आया कि पुष्पा केरकेट्टा, घोघरा निवासी एक अन्य युवक से लगातार संपर्क में रही है। संदेह के आधार पर मामले में पुष्पा केरकेट्टा एवं बबलु बहान टोप्पो निवासी घोघरा को हिरासत में लेकर पुलिस कड़ाई से पूछताछ की तो संदेहियों के द्वारा षड्यंत्रपूर्वक अमृत लकड़ा को मिलने के बहाने बुलाकर घोघरा घुटरी तरफ ले जाने और टांगी से प्राणघातक वार करके शव को दफना देने की बात सामने आई। 6 मई को आरोपिया पुष्पा केरकेट्टा से उसका विवाह होना था। इसके लिए बकायदा दोनों पक्ष से स्वजनों ने आमंत्रण पत्र भी छपवाया था। रिश्ते-नातेदारों तक विवाह की खबर पहुंच रही थी, इसके पहले जघन्य हत्याकांड को मंगेतर ने ही प्रेमी के सहयोग से अंजाम दे दिया। स्वजन हत्या में और लोगों के शामिल होने की आशंका जता रहे हैं।  
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का मिला मार्गदर्शन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में गुम इंसान की गुत्थी सुलझी और पुलिस टीम ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में एफएसएल, डॉक्टरों की टीम एवं स्वजन के समक्ष शव को दफन किए गए गड्ढे से बरामद किया। मृतक के सिर में टांगी से वार करके हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में धारा 61(2)क, 103(1), 238क, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध करके पुलिस अग्रिम जांच में जुटी है।
इन आरोपियों को गिरफ्तार की पुलिस
पुलिस टीम द्वारा मामले में गिरफ्तार आरोपियों में बबलू बहान टोप्पो पिता मैना राम टोप्पो 22 वर्ष व पुष्पा केरकेट्टा पिता बंसत लाल केरकेट्टा 22 वर्ष दोनों निवासी घोघरा थाना बतौली शामिल हैं। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने एकराय होकर षड्यंत्रपूर्वक अमृत लकड़ा को मिलने के बहाने बुलाकर घुटरी तरफ ले जाने और टांगी से सिर में प्राणघातक वार कर हत्या करना एवं शव को मिलकर कुछ दूरी पर जमीन में गड्ढा खोदकर दफनाना स्वीकार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजेंद्र मंडावी, थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, उप निरीक्षक रघुनाथ भगत, प्रधान आरक्षक रामबचन राम, नन्द कुमार प्रजापति, फलेन्द्र पैकरा, छत्रपाल सिंह, सुमन कुजूर, महिला प्रधान आरक्षक $िफलोमीना पन्ना, आरक्षक संजय, गंगा प्रसाद, दिलबोधन, अशोक कुजूर, धनकेश्वर यादव, राजेश खलखो, विजय सिंह, रामदेव राम, रविनारायण, भगलू राम पैकरा, हिमांशु पांडेय, जयनाथ राम, गजानन, महिला आरक्षक मेरी क्लारेट तिर्की, पूनम भगत, किरण तांडे, सैनिक विनायक लकड़ा सक्रिय रहे।  

Spread the love

You missed

कोई काम नहीं किया-अंबिकापुर। श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार 1 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान कर उन्हें उपहार दिया गया। इस दौरान देश की श्रम शक्ति के उत्थान में कांग्रेस के योगदान और जाति जनगणना की कांग्रेस की मांग पूरी होने से श्रमिक वर्ग के उत्थान पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना गया। श्रमिकों की ओर से सर्वाधिक प्रमुख मांग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ ही पेंशन और बीमा की रही।आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के श्रमिकों के हित में कांग्रेस ने देश में अनेक योजनाएं लागू की, जिससे संगठित और असंगठित सभी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ हुआ। विगत 11 वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार श्रमिकों के हित में कोई कार्य नहीं कर पाई है। कांग्रेस के द्वारा लाई गई मनरेगा योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। पूंजीपतियों के हित में मजदूरी में वाजिब इजाफा नहीं हो रहा है। सरकार की पूंजीवादी नीति के कारण श्रमिकों के साथ ही देश के नौकरी पेशा मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है, जबकि पूंजीपतियों की आमदनी में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उनके मुहिम और दबाव में मोदी सरकार जातीय जनगणना कराने जा रही है। इसके आंकड़े आने पर सर्वाधिक फायदा श्रमिक वर्ग को होगा। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विगत 11 वर्ष के मोदीजी के कार्यकाल में श्रमिकों और कृषकों के हित की बात स्थगित हो गई है। आय की असमानता बढ़ी है। जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया है। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने सभा में मौजूद श्रमिकों को जानकारी दी कि कांग्रेस के कार्यकाल में किस प्रकार श्रमिकों के हित की योजनाएं बनाई गई और उन्हें लागू किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को उन नियमों की जानकारी दी, जिससे श्रमिक कार्यस्थल की सुरक्षा के साथ ही भावी जीवन को भी सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,  हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, शफीक खान, रामविनय सिंह, मेराज गुड्डू, जे. कुजूर, लालचंद यादव, अनूप मेहता, अशफाक अली, जीवन यादव, आतिश शुक्ला, शिवप्रसाद अग्रहरि, दीपक मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप धर, शकीला सिद्दीकी, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, रूपा ताम्रकार, अंजू सिंह, ममता सिंह, विजय बेक, अनुराग नामदेव, आदर्श बंसल, दिवाकर दुबे, इश्तेयाक खान मौजूद थे।