अंबिकापुर। सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर केनाबांध में स्थित मंदिर में भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक कर पूजार्चना, आरती की गई। 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ किया गया। समाज के द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकली गई।
परशुराम जयंती पर नगर के गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा बुधवार की शाम को निकाली। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की जीवंत झांकी के पीछे एक ही परिधान में काफी संख्या में समाज की महिलाएं चल रही थीं। शोभायात्रा गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक, स्कूल रोड, लरंगसाय चौक होते हुए देर शाम केनाबांध स्थित परशुराम मंदिर प्रांगण में पहुंची। यहां भगवान परशुराम की पूजार्चना व महाआरती के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न समाज, संगठन के लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से समाज के कौशलेंद्र पांडेय, विकास पाण्डेय, आलोक दुबे, कैलाश मिश्रा, द्वितेंद्र मिश्रा, निवास अयंगर, चंद्रसेन तिवारी, दीपक मिश्रा, विनोद तिवारी, पुरुषोत्तम मिश्रा, सुनील तिवारी, अनिल तिवारी, अनिल दुबे, विश्वास तिवारी, प्रमोद दुबे, अशोक पांडेय, सूर्यनाथ तिवारी, वसुधा तिवारी, स्मिता तिवारी, अनुभा डबराल, आदित्य पांडेय, प्रियम पांडेय, ऋषभ पांडेय, रवि पांडेय, हर्ष पांडेय सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।

Spread the love