लुण्ड्रा। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने ग्राम पंचायत, बिल्हमा, करौली, कोइलारी में संयुक्त रूप से 169.95 लाख के लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, इसमें हाट बाजार शेड निर्माण भी शामिल है। बाजारों में शेड का निर्माण हो जाने से दुकानदारों को गर्मी, बरसात के मौसम में राहत मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, डी.के. पुरिया, संजय गुप्ता, सतीश कुमार जायसवाल, वैभव सिंह देव, जनपद अध्यक्ष लुण्ड्रा कृष्णा पावले, उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल, जनपद सदस्य रमेश जगते, बुधराम नागेश, ओम प्रकाश टेकाम, राजू मानिकपुरी, जयंत मिंज, अभिषेक पावले, अरविंद गुप्ता, अमित गुप्ता सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Spread the love