पेयजल संबंधी समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
अंबिकापुर। गर्मी के मौसम में जिले के नागरिकों को निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की है। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करेगा। इसके लिए जिले में संपर्क के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 18002330008 जारी किया गया है
इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों में प्रभारी अरविंद कश्यप से मोबाइल नंबर 98264 71306, उपखंड स्तर पर प्रभारी अधिकारी अंबिकापुर उपखंड से वनोद सोनी के मोबाइल नंबर 94241 87606, सहायक अभियंता मुकेश कुमार गुप्ता के मोबाइल नंबर 94252 56478, सीतापुर उपखंड में निलिमा एक्का के मोबाइल नंबर 62635 94206, सहायक अभियंता विकास प्रशांत सिंह के मोबाइल नंबर 97533 12786 पर संपर्क किया जा सकता है।
विकासखंड स्तर पर प्रभारी अधिकारी
अंबिकापुर से सीमा केहरी के मोबाइल नंबर 79872 87719, लखनपुर से धर्मेंद्र प्रताप सिंह के मोबाइल नंबर 78792 99049, उदयपुर से श्रीकांत खिलारी के मोबाइल नंबर 95890 87399, लुण्ड्रा से सुभद्रा सिंह के मोबाइल नंबर 91657 90095, बतौली से कपिल वर्मा के मोबाइल नंबर 99079 12703, सीतापुर एवं मैनपाट से मनोज केंवट के मोबाइल नंबर 88399 74535 पर संपर्क कर पेयजल आपूर्ति संबंधित सूचना दी जा सकती है।
हैंडपंप मरम्मत एवं अन्य समस्याओं के लिए
यदि किसी क्षेत्र में हैंडपंप की मरम्मत या पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो सुशील कुमार सिन्हा, कार्यपालन अभियंता से मोबाइल नंबर 70008 18303 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत दिए गए नंबरों पर दें, ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप सुनिश्चित किया जा सके।

Spread the love