नवनियुक्त अध्यक्ष ने शिर्ष नेतृत्व का जताया आभार।

रामानुजनगर। भारतीय जनता पार्टी रामानुजनगर के न ए मंडल अध्यक्ष पवन सिंह बनाए गए।पवन सिंह के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।
पार्टी संगठन के निर्देशानुसार चुनाव अधिकारी महेश्वर पैकरा सह प्रभारी सुमित साहू दिपेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लिफाफा खोला और पवन सिंह के नाम की घोषणा की।पवन सिंह के नाम की घोषणा होते ही कार्यकताओं ने आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटकर कर खुशियां मनाई। ग्राम सर ई पारा निवासी पवन सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वर्ष 2002 से जुड़े हुए हैं इसके अलावा एकल अभियान में 4 वर्ष, हरि कथा योजना में 6 वर्ष सेवा देने के पस्चात विश्व हिन्दू परिषद से जुड़कर रायपुर, दुर्ग जिले में संगठन मंत्री के रूप में कार्य किया, प्रांतीय सामाजिक समरसता प्रमुख के साथ पिछले तीन वर्ष से सूरजपुर जिला भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में जिला संयोजक के रूप में काम करने के बाद उन्हें रामानुजनगर भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्षद्वय द्वारिका प्रसाद साहू, बनारसी राजवाड़े निवर्तमान अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय विधायक प्रतिनिधि संत साहू शिवदयाल सिंह रामबिलास साहू रामरतन साहू अरूण गुप्ता सत्यनारायण दुबे छोटे लाल पटेल रामनिवास साहू राम-लखन सिंह राजेंद्र सिंह राजलाल नंदू यादव राजवाड़े बंशीलाल शर्मा सौभाग्य दुबे आशुतोष दुबे सुनील साहू अदल सिंह सुंदर लाल सिंह संजू साहू संजीव गुप्ता राम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love