सुजुकी यूके और यूरोप जैसे बाजारों में ICE वाहनों को बंद कर हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना चाहती है। पुरानी कारों को नए एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप करने में काफी बजट लगता है। इसलिए, आमतौर पर कंपनियां ये झंझट नहीं करना चाहती है। शायद इसीलिए सुजुकी ने यूके और यूरोप में बिकने वाली अपनी चार कारों को बंद करने का फैसला किया है। इनमें स्विफ्ट स्पोर्ट, इग्निस, जिम्नी और स्वेस कारें शामिल हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

सुजुकी ने ICE कारों को बंद करने की घोषणा
यूके और यूरोप में सख्त एमिशन नॉर्म्स लागू हो रहे हैं। कार निर्माता कंपनियां फ्यूल से चलने वाले व्हीकल्स को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में शिफ्ट कर रही हैं। इसका नतीजा यह होगा कि कई कंपनियां अपनी कुछ कारों को बंद कर देंगी। जो कंपनियां अपनी कारों को बंद कर रही हैं, उनका मुनाफा भी आने वाले समय में घट जाएगा।

कार निर्माता कंपनियां पहले उन व्हीकल्स को बंद कर रही हैं, जिनकी बिक्री कम है। इस कारण सुजुकी ने स्विफ्ट स्पोर्ट, जिम्नी एलसीवी, इग्निस और स्वेस को बंद करने का निर्णय लिया है। सुजुकी शुरुआत में यूके में इन चारों गाड़ियों को बंद कर रही है, लेकिन यही प्रक्रिया यूरोप में भी हो सकती है।

कंपनी अपने पूरे पोर्टफोलियो और अपने डीलर नेटवर्क को यूके और यूरोप द्वारा लागू किए गए न्यू एमिशन नॉर्म्स और नियम के अनुरूप बनाने की तैयारी कर रही है। इन कारों की बिक्री 2025 की शुरुआत में या उससे पहले ही बंद हो जाएगी। इस तरह हाइब्रिड और EV के लिए जगह बनेगी।

सुजुकी के पास अगले साल से कुछ फुली इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ एक हाइब्रिड पोर्टफोलियो होने की संभावना है। इसमें PHEV, S-Cross, Swift, Vitara और यहां तक कि एक हाइब्रिड जिम्नी, हाइब्रिड लाइनअप में आ सकती हैं, जबकि पोर्टफोलियो में फुली इलेक्ट्रिक व्हीकल eVX और अन्य मॉडल होंगे।

आगे क्या?
सुजुकी जीबी ऑटोमोबाइल के डायरेक्टर डेल वायट ने बताया कि इन मॉडल को बंद करने से फ्यूचर में ईवी के लिए जगह बनेगी। हाइब्रिड और ईवी की बिक्री कंपनी के बिजनेस को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Spread the love

You missed

कोई काम नहीं किया-अंबिकापुर। श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार 1 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान कर उन्हें उपहार दिया गया। इस दौरान देश की श्रम शक्ति के उत्थान में कांग्रेस के योगदान और जाति जनगणना की कांग्रेस की मांग पूरी होने से श्रमिक वर्ग के उत्थान पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना गया। श्रमिकों की ओर से सर्वाधिक प्रमुख मांग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ ही पेंशन और बीमा की रही।आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के श्रमिकों के हित में कांग्रेस ने देश में अनेक योजनाएं लागू की, जिससे संगठित और असंगठित सभी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ हुआ। विगत 11 वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार श्रमिकों के हित में कोई कार्य नहीं कर पाई है। कांग्रेस के द्वारा लाई गई मनरेगा योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। पूंजीपतियों के हित में मजदूरी में वाजिब इजाफा नहीं हो रहा है। सरकार की पूंजीवादी नीति के कारण श्रमिकों के साथ ही देश के नौकरी पेशा मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है, जबकि पूंजीपतियों की आमदनी में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उनके मुहिम और दबाव में मोदी सरकार जातीय जनगणना कराने जा रही है। इसके आंकड़े आने पर सर्वाधिक फायदा श्रमिक वर्ग को होगा। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विगत 11 वर्ष के मोदीजी के कार्यकाल में श्रमिकों और कृषकों के हित की बात स्थगित हो गई है। आय की असमानता बढ़ी है। जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया है। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने सभा में मौजूद श्रमिकों को जानकारी दी कि कांग्रेस के कार्यकाल में किस प्रकार श्रमिकों के हित की योजनाएं बनाई गई और उन्हें लागू किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को उन नियमों की जानकारी दी, जिससे श्रमिक कार्यस्थल की सुरक्षा के साथ ही भावी जीवन को भी सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,  हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, शफीक खान, रामविनय सिंह, मेराज गुड्डू, जे. कुजूर, लालचंद यादव, अनूप मेहता, अशफाक अली, जीवन यादव, आतिश शुक्ला, शिवप्रसाद अग्रहरि, दीपक मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप धर, शकीला सिद्दीकी, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, रूपा ताम्रकार, अंजू सिंह, ममता सिंह, विजय बेक, अनुराग नामदेव, आदर्श बंसल, दिवाकर दुबे, इश्तेयाक खान मौजूद थे।